कोरोना दैनिक मामले 10 हजार से कम आए, लगातार चौथे दिन 100 से कम मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना दैनिक मामले 10 हजार से कम आए, लगातार चौथे दिन 100 से कम मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 105,805,951 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,312,278 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 143625 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10548521 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 155158 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,08,47,304 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 9,110 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 78 लोगों की मौत भी हुई है। फरवरी में यह दूसरी बार है जब 10,000 से कम कोरोना दैनिक मामले आए हैं। वहीं रोजाना होने वाली मौतें लगातार चौथे दिन 100 से कम रहीं। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 14016 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.25 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.32 फीसदी है। मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 08 जनवरी को 5,32,236  कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 20,19,00,614 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बीते साल 7 अगस्त को 20 लाख के पार चली गई थी। इसके बाद मामलों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी। 28 सितंबर को देश में कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को कुल मामलों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

962

880363

7160

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

11

4932

62

अरुणाचल प्रदेश

5

16770

56

असम

1671

214473

1085

बिहार

382

258771

1517

चंडीगढ़

169

20623

341

छत्तीसगढ़

4190

299859

3744

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

0

3396

2

दिल्ली

1096

624182

10882

गोवा

733

52432

772

गुजरात 

2160

257120

4396

हरियाणा

870

264608

3029

हिमाचल प्रदेश 

458

56483

984

जम्मू एंड कश्मीर 

593

122415

1944

झारखंड

438

117539

1078

कर्नाटक

5953

924654

12239

केरल

65670

902627

3883

लद्दाख

71

9522

130

लक्षद्वीप

78

76

0

मध्य प्रदेश 

2041

250727

3823

महाराष्ट्र 

35991

1958971

51325

मणिपुर

85

28672

373

मेघालय

134

13604

148

मिजोरम

24

4353

9

नागालैंड

84

11988

88

ओडिशा

751

333031

1910

पुडुचेरी

309

38354

655

पंजाब

2112

167073

5653

राजस्थान

1470

314050

2774

सिक्किम

67

5908

135

तमिलनाडु

4354

825520

12387

तेलांगना

1804

292415

1612

त्रिपुरा

7

32955

391

उत्तराखंड

808

94057

1671

उत्तर प्रदेश 

3442

589322

8691

वेस्ट बंगाल

4632

556649

10209

भारत में कुल मामले

143625

10548521

155158


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।